बीबी क्रीम के साथ ब्लश लुक
जेन-ज़ी में सबसे लोकप्रिय मेकअप ट्रेंड ब्लश लुक है। यह लुक पाने के लिए स्पावेक की मॉइस्चर ग्लो बीबी क्रीम को अपनी पसंदीदा गुलाबी या लाल लिपस्टिक के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगलियों या ब्रश से अपने चीकबोन्स और नाक पर लगाएं। यह डीआईवाई ब्लश आपको नेचुरल ब्लश लुक देगा। इसके अलावा, यह नमी से भरपूर बीबी क्रीम 10 घंटे तक चलती है जो आपके ब्लश को भी लंबे समय तक बनाए रखेगी।
बीबी क्रीम से बेस तैयार करें
हम सबको आईशैडो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन पाउडरी होने के कारण, वे तेजी से फीके पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए सबसे पहले स्पावेक मॉइस्चर ग्लो बीबी क्रीम को अपनी पलकों पर लगाएं। यह आपके आईशैडो के रंग को बढ़ाने के लिए सुंदर बेस प्रदान करती है। यह आंखों के आस पास के एरिया का ग्लो बढ़ाने के साथ ही आंखों के नीचे कि पिग्मेंटेशन को छुपाती है। स्पावेक की बीबी क्रीम आपकी आंखों के नीचे कंसीलर के रूप में भी काम आ सकती है जिससे आपको बेदाग दिखने वाली त्वचा मिल सके।
ग्रेडिएंट लाइनर
सही नाइट-आउट लुक के लिए आपको केवल साफ़ त्वचा और शानदार लिप कलर की ज़रूरत है! ग्रेडिएंट पाउट के लिए अपनी लिपस्टिक के साथ स्पावेक की मॉइस्चर ग्लो बीबी क्रीम मिलाएं। यह आपके होठों को एक प्राकृतिक ओम्ब्रे लुक देता है, और क्रीमी टेक्सचर उन्हें सॉफ्ट सा टेक्सचर देती हैं। यह बीबी क्रीम आपके होठों की रेखाओं को भी कम कर सकती है, जिससे वे कोमल और सुंदर दिखाई देंगे।
मेकअप करते हुए इन गलतियों से बचें
मेकअप करते समय कोई गलती होना एक आम बात है लेकिन आईलाइनर या काजल लगाते वक्त थोड़ी सी भी गलती से आंखों के चारों ओर एक काला निशान पड़ सकता है। लेकिन उस समय स्पावेक की मॉइस्चर ग्लो बीबी क्रीम उस जगह पर इस्तेमाल करना एक आसान हैक है। यह आपकी स्किन में अच्छी तरह से फैल कर एक प्राकृतिक लुक प्रदान करती है।
और यह थे चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के कुछ सिंपल हैक्स। आप इनमें से किसे अपनाना चाहेंगे?